Search

 
 
 

कोडरमा : वनमहोत्सव सप्ताह के तहत ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

 
Koderma :  वनमहोत्सव सप्ताह के तहत ग्रिजली कालेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी॰सी॰ स्वेन ने महाविद्यालय में पौधारोपण किया. प्राचार्य ने महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी पृथ्वी के जलवायु संतुलन के लिए पौधारोपण करना चाहिए. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-corporation-workers-run-away-after-throwing-garbage-people-protested/">बोकारो

: कचरा फेंक कर भाग जाते हैं निगमकर्मी, लोगों ने किया विरोध

“पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का योगदान महत्वपूर्ण”

वहीं प्राचार्य डॉ बी॰सी॰ स्वेन ने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण योगदान है. इस अवसर पर महाविद्यालय के बीएड सत्र 2021-23 एवं डीएलएड 2020-22 के प्रशिक्षु विक्रम दांगी, राहुल कुमार, महानंद कुमार वर्मा, कारू, पंचम कुमार, संदीप कुमार, भीम, निखत परवीन, आरती कुमारी, ममता कुमारी, सोनू पंडित, मनोज कुमार, किरण कुमारी, नंदलाल कुमार वर्मा, रिंकी कुमारी चंदा कुमारी, खुशबू कुमारी, पंकज कुमार एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे. संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा की देखरेख में संपन्न किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही