Search

 
 
 

कोडरमा : पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

 
Jhumari Telaiya(koderma) : श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है. इसको लेकर कोडरमा पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट है और जिला में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार और सतर्क है. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे से पैनी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है. वहीं असामाजिक तत्वों, सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है. संदिग्ध जगह को चिन्हित किया जा रहा है. जिले में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शांति और सौहार्द से गुजरे इसी उद्देश्य के साथ दिन शनिवार को कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में जिले के आरटीओ पदाधिकारी विजय सोनी, कोडरमा थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर, तिलैया थाना प्रभारी बिनोद कुमार, एसआई मुकेश कुमार एवं अन्य पुलिस जवानों और पैंथर पुलिस के साथ असनाबाद पुराना टीओपी से फ्लैग मार्च निकाली, जो करमा, असनाबाद, महाराणा प्रताप चौक, राम लखन सिंह कॉलेज रोड, झंडा चौक, ओवर ब्रिज, बस स्टैंड, जवाहर टॉकिज, भादोडीह, सुभाष चौक, गूमो, महतोअहरा होते हुए चंदवारा तक फ्लैग मार्च निकाली गई और हरेक गली मुहल्ले का निरीक्षण किया गया. फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से शांति एवं सौहार्द वातावरण में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा मनाने की अपील की. इस फ्लैग मार्च में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-youth-tried-to-commit-suicide-outside-cm-residence-crpf-personnel-deployed-in-large-numbers/">रांची

: CM आवास के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,भारी संख्या में CRPF जवान तैनात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही