Search

 
 
 

कोडरमा: पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार, डायनामाइट बरामद

 
Koderma: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता की. एसपी ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर एक पल्सर बाइक के साथ तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावा और चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान उनलोगों के पास से दो अवैध पिस्टल, दो नाली का बंदूक, सात मोबाइल, एक रायफल, 190 पीस आईडी, 20पीस डायनामाइट, चार पीस 7.68 MM का जिंदा पिस्टल गोली और बाइक बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें- द्रौपदी">https://lagatar.in/draupadi-had-asked-the-pm-whether-i-am-eligible-for-the-post-of-president-then-modi-said-the-constitution-will-show-you-the-way/">द्रौपदी

ने पीएम से पूछा था क्या मैं राष्ट्रपति पद के लायक हूं, तब मोदी बोले थे- संविधान आपको रास्ता दिखायेगा
एसपी ने कहा कि तीनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इन अभियुक्तों और अन्य के द्वारा करीब 20 दिन पूर्व जिले के शारदा माइंस में वर्चवस्व के लिए गोलीबारी की घटना की गई थी. पूछताछ के क्रम में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सोनू खान उर्फ जियाउर रहमान, प्रिंस खान उर्फ शाहिद खान, अंशु सिंह उर्फ सौरव कुमार, बबलू पांडे, मिस्टर अंसारी, मोहम्मद शुहेल और इसराइल अंसारी हैं. कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जिनमें से 4 लोगों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है.   इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-nda-candidate-draupadi-murmu-arrives-at-cms-residence-meet-jmm-supremo-shibu-soren/">राष्ट्रपति

चुनाव : JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने पहुंची CM आवास पहुंची NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही