Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: पुलिस ने दो अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Koderma: पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इन दोनों तस्करों को तिलैया थाना क्षेत्र के सरकारी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि चतरा से आने वाली कुशवाहा बस से दो अफीम तस्कर अफीम लेकर दूसरे राज्य जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें-   मोदी">https://lagatar.in/sharad-pawar-met-modi-said-attaching-sanjay-rauts-property-is-injustice/">मोदी

से मिले शरद पवार, बोले- संजय राउत की संपत्ति कुर्क करना अन्याय है   

3 किलो 776 ग्राम अफीम बरामद

तय समय पर टीम बस स्टैंड पहुंची. वहां कुशवाहा बस से उतरने के बाद दोनों तिलैया रेलवे स्टेशन की ओर जाने लगे. तभी टीम ने सशस्त्र बल के सहयोग से अफीम के साथ उन्हें पकड़ लिया. दोनों के नाम नीतीश कुमार और बलराम हैं. दोनों चतरा के निवासी हैं. पुलिस ने उनके पास से लगभग 3 किलो 776 ग्राम अफीम बरामद किया. इसकी कीमत दो लाख रुपए बतायी जा रही है. पुलिस ने दो मोबाइल, 6250 रुपया एवं अन्य सामान बरामद किये. पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें-   कांग्रेस">https://lagatar.in/in-the-congress-parliamentary-party-meeting-sonia-gandhi-said-modi-government-is-destroying-the-socio-communal-harmony-of-the-country/">कांग्रेस

संसदीय दल  की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, देश का सामाजिक-सांप्रदायिक सौहार्द्र खत्म कर रही है मोदी सरकार   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही