Search

 
 
 

कोडरमा: स्कॉर्पियो वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा

 
Koderma : कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के पूर्णिमा टॉकीज के सामने गैरेज में खड़ी स्कॉर्पियो वाहन को चोरी करने वाले गिरोह में शामिल एक अपराधी को तिलैया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी . उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल की रात पूर्णिमा टॉकीज के सामने से स्कॉर्पियो की चोरी हुई थी. जिसके बाद 21 अप्रैल की सुबह वाहन के मालिक श्याम सुंदर के द्वारा इसकी शिकायत की गई थी. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाकर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया.
कोडरमा">https://lagatar.in/parshuram-jayanti-celebrated-with-pomp-in-koderma/">कोडरमा

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर जांच करते हुए, एक ऑल्टो कार संख्या बीआर 1 एएच 9365 पर सवार कुछ युवकों को स्कॉर्पियो चोरी करते देखा गया. जिसके बाद पुलिस ने बिहार के वैशाली जिले में छापेमारी कर चोरी की घटना में शामिल दीपक कुमार के घर से चोरी में उपयोग किए गए ऑल्टो कार को बरामद किया. और उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल रंजीत पासवान के घर से चोरी की गई स्कॉर्पियो को बरामद किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-peau-open-for-passers-by-at-chowka-mor-soft-water-will-be-available-for-two-months/">चांडिल

: राहगीरों के लिए चौका मोड़ में खुला प्याऊ, दो माह तक मिलेगा शीतल जल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही