Search

कोडरमा प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करनेवाले दुकानदारों पर की कार्रवाई

डोमचांच थाने में मामला दर्ज

Koderma: डोमचांच थाना अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोलने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर 25  दुकानदारों पर मामला दर्ज किया गया. बीडीओ मनीष कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया. नियमों का उल्लंघन करने वालों में निशा वस्त्रालय, देव वस्त्रालय, गोल्डन शू सेंटर, वर्णवाल पूजा भंडार, प्रथम पूजा भंडार, रिया श्रृंगार स्टोर और राधे कृष्णा सिंगार स्टोर है.

इसके अलावा डीके एन्ड संस हार्डवेयर, दीपक हार्डवेयर, श्रीराम हार्डवेयर, कृष्णा बर्तन दुकान, रॉयल फैशन, सुनील इलेक्ट्रॉनिक, राज मोबाइल, शानवी रेडीमेट क्लॉथ सेंटर है. सभी गिरिडीह रोड की दुकान है. इसके अलावा मुन्ना इलेक्ट्रॉनिक, दिनेश यादव कपड़ा दुकान, किशोर शर्मा सैलून है. सभी दुकान जयनगर रोड की है. इसके अलावा बॉलीवुड गारमेंट्स, अमन फैशन, मॉडर्न सैलून गौरी कांपलेक्स, हलीम एंड संस टेलर दुकान और चप्पल-जूता दुकान के सभी नामित व्यक्तियों और दुकानदारों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत डोमचांच थाने में मामला दर्ज किया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//