Search

 
 
 

कोडरमा : छह घंटे में पुलिस ने बेकोबार गोलीकांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

 
Jhumritilaiya (Koderma) : बेकोबार गोली कांड में कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छह घंटे में गोलीकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कोडरमा एसपी को सोमवार शाम करीब 7 बजे यह सूचना मिली कि कोडरमा थाना अंतर्गत ग्राम बेकोबार में अजय पंडित को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दी गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके सत्यापन एवं त्वरित उद्भेदन के लिए एसपी के आदेश पर एसडीपीओ कोडरमा जीतवाहन उरांव एवं एसआई सह थाना प्रभारी कोडरमा सुजित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटों में ही कांड का उद्भेदन करते हुए घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोली, एक पिस्टल का मैग्जीन एवं एक बाइक को भी बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने यह स्वीकार किया कि पूर्व से पीड़ित के परिवार और अभियुक्तों के परिवार के बीच चले आ रहे संपत्ति विवाद के कारण इनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बिनोद पंडित, प्रवीण पंडित, पंकज कुमार व सुनिल ताकुर हैं. इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोली, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है. छापामारी दल में एसडीपीओ, कोडरमा थानेदार सुजित कुमार, तिलैया थानेदार विनय कुमार, प्रेम कुमार, अब्दुल्ला खां, तकनीकी शाखा कोडरमा, सशस्त्र बल एवं पैंथर कोडरमा के जवान शामिल थे. इन सभी को पुलिस कप्तान कोडरमा रिवॉर्ड देंगे. जिसमें एसडीपीओ जीतवाहन उरांव को प्रशस्ति पत्र एवं अन्य अधिकारियों को दो-दो हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही