Search

 
 
 

कोडरमा : पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, रामनवमी को लेकर अलर्ट

 
Koderma : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रामनवमी पर्व को लेकर जिला पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है. वहीं शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. वहीं सोमवार को जिला मुख्यालय के बागी टांड़ स्टेडियम में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की मौजूदगी में मॉक ड्रिल आयोजित किया गया. वहीं एसपी ने जिले वासियों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी मनाने की अपील की. कहा कि रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. वहीं कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरे धर्म को ठेस पहुंचे. विशेष कर हुड़दंग करने वालों पर हमारी पैनी नजर रहेगी और वैसे व्यक्ति के पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कहा कि शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने तिलैया थाना क्षेत्र से गुमो, भादोडीह, झंडा चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक, दर्जी मुहल्ला और चेचा से चराडीह तक पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु दिवाकर कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-former-mla-janaki-prasad-yadav-left-bjp-with-supporters/">हजारीबाग

: पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही