Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सहयोग की अपील समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : दुर्गा पूजा के मद्देनजर बीडिओ बैद्यनाथ उरांव और थाना प्रभारी आनंद कुमार साह के संयुक्त नेतृत्व में मंगल को फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च सतगावां प्रखंड मुख्यालय चौक से निकला जो चाँदडीह, नौवाचक रामडीह, बासोडीह बाजार, बरियारडीह होते हुए कलीडीह तक गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा ध्वनि यंत्र के माध्यम से लोगो से दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण, भाईचारगी तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की सलाह दी. फ्लैग मार्च में ढाब थाना प्रभारी बिनय कुमार, एसआई अशोक कुमार, एएसआई नंदकिशोर प्रसाद, निशाद अहमद के अलावे पुलिस बल के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/the-young-man-was-forcibly-married-three-days-ago-today-his-dead-body-was-found-hanging/">लातेहार

: तीन दिन पहले युवक की जबरन हुई थी शादी, आज फंदे पर मिली लाश
दूसरी खबर

पूजा पंडालों में पहुंचे पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, दी शुभकामनायें

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_270_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma : जयनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कांटी और बड़की धमराय के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव पहुंचे और सबों को शारदीय नवरात्र की शुभकामना दी. इस दौरान पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों की जन समस्याओं को सुनकर निराकरण करने का भरोसा दिया. मौके पर प्रमुख मंजू देवी, प्रमुख प्रतिनिधि विजय मोदी, पूर्व मुखिया कांटी रमेश प्रसाद, पूर्व मुखिया धमराय किशोर यादव, बासुदेव यादव उर्फ फौजी भैया, भैरो प्रसाद कुशवाहा, मिर्तुंजय पांडेय, गणेश राम, भुनेश्वर पांडेय, नान्हू यादव, राकेश कुमार सिंह, चंद्रभूषण पांडेय, जिबलाल पंडित, आनंद पांडेय, बसंत यादव, गजानंद कुशवाहा, द्वारिका प्रसाद, नंदकिशोर पांडेय, शिवशंकर यादव, जीतन प्रसाद, राजेन्द्र कुशवाहा, महादेव यादव, मनोज यादव, बिरेन्द्र कुशवाहा, भोला राम, अंजय पांडेय, रामजी प्रसाद, लछु यादव, रामचंद्र पांडेय, परमेश्वर यादव, सुरेश प्रसाद, किशुन यादव, हाकिम प्रसाद शशिभूषण पांडेय, रवि कुमार वर्मा, सहित भारी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पूर्वी">https://lagatar.in/eastern-region-junior-national-athletics-championship-jharkhand-won-12-medals-including-4-gold-on-the-first-day/">पूर्वी

क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप : पहले दिन झारखंड ने 4 स्वर्ण समेत 12 पदक जीते
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही