Search

 
 
 

कोडरमा पुलिस ने बैंक लूट की साजिश नाकाम की, तीन गिरफ्तार, एनकाउंटर में एक अपराधी घायल

Koderma News :  कोडरमा पुलिस ने बैंक लूट की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया. तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे चौथे अपराधी को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी है.
 
पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी
  •  कोडरमा के इंदरवा में अपराधियों की घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग
  • तीन गिरफ्तार, चौथा अपराधी पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया.
  • हथियार, कारतूस और बैंक की रेकी से जुड़े वीडियो बरामद 
  • कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने मुठभेड़ होने की पुष्टि की

Koderma News :  कोडरमा पुलिस ने बैंक लूट की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया. तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे चौथे अपराधी को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी है.कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने मुठभेड़ होने की पुष्टि की है.

 

जानकारी के अनुसार कोडरमा पुलिस को हजारीबाग पुलिस से इनपुट मिला था कि कुछ अपराधी बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना को अंजाम देने के लिए इंदरवा इलाके में जुटे हैं. सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस की  अपराधियों से मुठभेड़ हो गयी. पुलिस ने सन्नी कुमार, अतुल कुमार और अमन राज को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

पुलिस के आने की भनक मिलते ही गिरोह का एक सदस्य प्रिंस पांडेय उर्फ बाबा मौके से भागने लगा. पुलिस के मुताबिक पीछा किये जाने के दौरान उसने पुलिस टीम पर करीब पांच राउंड फायरिंग की. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रिंस पांडेय के दाहिने पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. घायल प्रिंस पांडेय को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है.

 

तीन पिस्टल और 15 कारतूस बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन अवैध पिस्तौल, पांच मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. इसके अलावा उनके मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं.मोबाइल की शुरुआती जांच में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रेकी से संबंधित वीडियो और तस्वीरें मिलने की बात सामने आयी  है. इससे पुलिस को आशंका है कि गिरोह बैंक को निशाना बनाने की तैयारी में था.

 

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और बैंक लूट की साजिश के पीछे किसका हाथ है. मामले में आगे और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही