Search

कोडरमा: आदिम जनजाति के 10 लापता बच्चे को पुलिस ने गया से किया बरामद

घटना 31 जनवरी को हुई थी, जब गांव के करीब 70 लोग परसाबाद में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद बड़े लोग तो वापस लौट आए, लेकिन बिरहोर समुदाय के 10 बच्चे (उम्र 5 से 14 वर्ष) घर वापस नहीं पहुंचे.काफी खोजबीन के बाद जब बच्चे नहीं मिले, तो परिजनों ने छह फरवरी को जयनगर थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया.
 
Koderma : कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गडियाही (खरपोका) बिरहोर टोला से लापता हुए आदिम जनजाति के 10 बच्चों को पुलिस ने बिहार के गया जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. 

घटना 31 जनवरी को हुई थी, जब गांव के करीब 70 लोग परसाबाद में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद बड़े लोग तो वापस लौट आए, लेकिन बिरहोर समुदाय के 10 बच्चे (उम्र 5 से 14 वर्ष) घर वापस नहीं पहुंचे.काफी खोजबीन के बाद जब बच्चे नहीं मिले, तो परिजनों ने छह फरवरी को जयनगर थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया.

मामले की गंभीरता और एक साथ 10 आदिम जनजाति के बच्चों के लापता होने की घटना के बाद आठ अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने बिहार के गया से लेकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल और रांची तक के रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, होटलों और ढाबों पर तलाशी अभियान चलाया. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गया में कुछ बच्चे मिले हैं. सूचना के सत्यापन के लिए एसपी स्वयं टीम के साथ गया पहुंचे. वहां चाइल्ड वेलफेयर कमेट से संपर्क करने पर पता चला कि दो फरवरी को मुफसिल और परैया थाना क्षेत्र में 10 बच्चे मिले थे, जिन्हें सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाल गृह में रखा गया था.

परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

पुलिस टीम ने परिजनों के माध्यम से बच्चों की पहचान कराई. बरामद बच्चों में 5 वर्ष के रमेश बिरहोर से लेकर 14 वर्ष की शिवानी कुमारी शामिल हैं. पुलिस सभी बच्चों को सकुशल कोडरमा ले आई है.कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और कोर्ट में उपस्थित करने के बाद सभी बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही