Search

 
 
 

कोडरमा : वृंदा गांव में पुलिस का छापा, 1.07 करोड़ नगद और भारी मात्रा में सोना बरामद

 
Koderma :   कोडरमा पुलिस ने पथलडीहा के वृंदा गांव के एक घर में छापेमारी की है. सूचना मिल रही है कि छापेमारी में पुलिस को 1.07 करोड़ रुपये कैश, भारी मात्रा में सोना के साथ-साथ कुछ आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात से ही पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है. पुलिस ने घर को घेराबंदी कर रखा है. पुलिस जहां छापेमारी कर रही है, वह घर सुखदेव रजक का बताया जा रहा है. जिनका हजारीबाग के बरही में एक होटल भी है.

कैश गिनने को लेकर मंगायी गयी है मशीन 

इधर घर पर छापेमारी की भनक लगते ही मकान मालिक सुखदेव रजक मौके पर से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने कैश गिनने को लेकर मशीन मंगायी गयी है. साथ ही इनकम टैक्स के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है. हालांकि कितना कैश और कितना सोना बरामद हुआ है, इसपर पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही