Search

 
 
 

कोडरमा: पुलिस ने नवजात को किया बरामद, बच्ची स्वस्थ

 
Koderma: सदर अस्पताल गेट के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक नवजात बच्ची को बरामद किया. पुलिस ने नवजात को बरामद कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि पीसीआर वैन कोडरमा थाना की ओर लौट रही थी. तभी देखा कि अस्पताल गेट के पास एक नवजात को देखने के लिये लोगों की भीड़ लगी है. इसकी सूचना कोडरमा थाना को दी गयी. जल्द ही पुलिस पहुंची. इसे भी पढ़ें–  उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-pm-modi-reaches-kedarnath-temple-offers-prayers-performs-rudrabhishek-to-lord-shiva/">उत्तराखंड

: प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना की, भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
पुलिस नवजात को बरामद कर चाइल्ड लाइन की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करायी. संभावना जताई जा रही है कि अविवाहित युवती के द्वारा इसे जन्म दिया गया और अस्पताल गेट के बाहर स्थित होटल के पास रख दिया गया. इस संबंध में सदर अस्पताल की चिकित्सक भारती सिन्हा ने बताया कि नवजात बिल्कुल स्वस्थ है. सुस्त रहने के कारण उसे दूध पिला कर एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है. बच्ची 12 से 14 घंटे की बतायी जा रही है. पुलिस बच्चे की माता या परिजनों की खोजबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें–  ब्रिटेन">https://lagatar.in/britain-after-trusss-resignation-again-in-the-race-for-the-post-of-pm-boris-johnson-and-rishi-sunak/">ब्रिटेन

: ट्रस के इस्तीफे के बाद पीएम पद की रेस में फिर बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक, पेनी मोर्डौंट भी कतार में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही