Search

 
 
 

कोडरमा : पुलिस ने 32 लीटर महुआ शराब किया जब्त

 
Satgawan, Koderma: कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव के मुसहरिया टोला में अवैध शराब कारोबार को लेकर पुलिस ने छापेमारी की. इस अभियान में सतगावां थाना प्रभारी विजय गुप्ता के साथ पुलिस बल के जवान शामिल थे. छापेमारी के क्रम में 32 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस इसमें संलिप्त लोगों को चिन्हित करने में जुटी है. इस संबंध में सतगावां थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध महुआ शराब बरामदगी को लेकर संबंधित लोगों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/vaisakhi-festival-celebrated-in-ranchi-special-diwan-decorated-company-enjoyed-with-kirtan-singing/">रांची

में मनाया गया वैसाखी पर्व, सजा विशेष दीवान, कीर्तन गायन से निहाल हुई संगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही