Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पुलिस ने अवैध बोल्डर लदा चार हाइवा किया जब्त समेत 3 अहम खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवलशाही थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बगैर माइनिंग चालान के चार बोल्डर लदा हाइवा को जब्त किया. एक हाइवा का नंबर प्लेट को वाहन मालिक द्वारा खुरेच कर नष्ट कर दिया गया है, जिससे वाहन का नंबर नहीं पता चल पा रहा है. सभी हाइवा गिरिडीह की ओर से बोल्डर लेकर डोमचाँच की ओर जा रहा था. इसी क्रम में थाना भवन के समीप वाहन जाँच के दौरान पुलिस पदाधिकारीयों ने चारों वाहनों को रोककर चालक से बोल्डर से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा. कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर चारों वहानों को जब्त कर लिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी गई है. मौके पर नवलशाही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसआई कुमार शिवम व पुलिस बल जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :स्वच्छ">https://lagatar.in/corporation-administrator-held-a-meeting-regarding-swachh-survekshan-2023-gave-many-instructions/">स्वच्छ

सर्वेक्षण-2023 को लेकर निगम प्रशासक ने की बैठक, दिये कई निर्देश
दूसरी खबर

फुलवरिया हाईस्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच भिड़ंत, कई घायल

Koderma : डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया उच्च विद्यालय में छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प मे चार छात्र घायल हो गये. सूत्रों की माने तो यह झड़प तीन दिनों से जारी था लेकिन शनिवार को दोनों गुटों के छात्र उग्र होकर लड़ने लगे. भिड़ंत में दोनों गुटों के छात्र घायल हुए हैं. सभी छात्र दसवीं कक्षा के बताये जा रहे हैं. प्रिंसिपल ने झड़प मे शामिल लगभग 50 छात्रों को विद्यालय से निष्कासित कर दिया है. झड़प किस बात को लेकर हुई थी, वो साफ नहीं हो पायी है. इस बाबत पत्रकारों ने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-former-mla-reached-to-meet-the-victims-family-gave-3-news-including-financial-support/">हजारीबाग

: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक, दिया आर्थिक सहयोग समेत 3 खबरें
तीसरी खबर

महिला शिक्षक हुईं ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार, साइबर ठग ने उड़ाए 70 हजार रूपए

Koderma : महिला शिक्षक से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार तिलैया थाना क्षेत्र के कर्मा की रहने वाली सुषमा कुमारी को साइबर ठग ने बिजली विभाग कर्मचारी बनकर फोन किया और ऑनलाइन पैसा जमा करने की बात कही. इसके बाद मोबाइल में एक ओटीपी आने के बाद उसने ओटीपी की मांग की. शिक्षक सुषमा कुमारी ने ओटीपी नंबर बताया तो उनके अकाउंट से ₹35, 000 गायब हो गए दूसरी बार पैसा वापस करने के नाम पर फिर से ओटीपी मांगा और दूसरे अकाउंट से भी ₹35, 000 गायब कर दिए. आपको बता दें कि शिक्षक सुषमा कुमारी के नाम से सेंट्रल बैंक और स्टेट बैंक दोनों में खाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही