Search

 
 
 

कोडरमा : पुलिस ने 2 जुआरियों को भेजा जेल, 5 बाइक और 1 बोलेरो जब्त

 
Koderma : एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर कोडरमा थाना अंतर्गत पथलडीहा के समीप बीती देर रात कोडरमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में दो जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया. साथ ही मौके से 5 मोटरसाइकिल और 1 बोलेरो को भी जब्त किया गया. एसपी कोडरमा को सूचना मिली थी कि पथलडीहा में जुआ खेला जा रहा है. सूचना पाकर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और जुआ खेलते हुए अजय सिंह, रामदेव यादव दोनों को पथलडीहा निवासी के पास से ताश की गड्डी, 5 मोटरसाइकिल, एक बोलेरो को जब्त किया. वहीं कोडरमा थाने में सभी जुआरियों के विरुद्ध कांड संख्या 240/22 दर्ज करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें–NMCG">https://lagatar.in/13-projects-approved-for-5-states-including-jharkhand-in-nmcg-meeting/">NMCG

 की बैठक में झारखंड समेत 5 राज्यों के लिए 13 परियोजनाओं को मंजूरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही