Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 7 गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Koderma: तिलैया पुलिस ने गुरुवार को चोरी मामले का खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि बीते 10 जून को एक आवेदन दिया गया था. उस आवेदन के आधार पर कार्रवाई हुई. इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-shramik-yojana-63493-job-cards-issued-so-far-in-50-municipalities-increasing-confidence-among-workers/">मुख्यमंत्री

श्रमिक योजना : 50 नगर निकायों में अब तक 63,493 जॉब कार्ड जारी, श्रमिकों में बढ़ रहा आत्मविश्वास
पुलिस ने बताया कि शिवपुरी मोहल्ला निवासी रानी ने दिये आवेदन में बताया कि रात में घर के छत से बदमाश अंदर घुसे. वे जेवर, नगद रुपया और मोबाइल चोरी कर भाग गये. आवेदन पर पुलिस ने तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. इस टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया. इस मामले में पुलिस ने सिंटू पाण्डेय, सौतम गिरी, सूरजदेव पाण्डेय, बाबूलाल पाण्डेय, गौतम कुमार, धर्मदेव साव उर्फ छोटन और बैजनाथ प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से दो मोबाइल, चांदी और सोने का जेवर और 10200 रुपया बरामद किया. इसे भी पढ़ें- सरयू">https://lagatar.in/saryu-wrote-a-letter-to-cs-mv-rao-freed-anurag-gupta-by-violating-the-rules/">सरयू

ने सीएस को लिखा पत्र : नियमों का उल्लंघन कर एमवी राव ने अनुराग गुप्ता को किया था आरोप मुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही