Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Advertisement
Advertisement
Koderma: पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं. मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग देकर उन्हें निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की पूरी जानकारी दी गयी है. पूरी तैयारी के साथ 27 मई को होनेवाले चौथे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान बागीटांड़ से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया. इसे भी पढ़ें-   बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandis-tweet-mla-saryu-rais-challenge-tell-modi-about-the-corruption-of-prem-prakash-get-it-investigated/">बाबूलाल

मरांडी का ट्वीट, विधायक सरयू राय की चुनौती, मोदी को बताये प्रेम प्रकाश के भ्रष्टाचार, करायें जांच 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी आदित्य रंजन, डीडीसी लोकेश मिश्रा और अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया. इस दौरान डीसी ने चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया. साथ ही मतदान कर्मियों को बढ़ती गर्मी को देखते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को कहा, ताकि गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन से बचा जा सके. डीसी ने कहा कि मतदान कर्मियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य टीम लगाए गए हैं. साथ ही क्लस्टरों में एएनएम की नियुक्ति की गयी है. इसे भी पढ़ें-  मोदी">https://lagatar.in/8-years-of-modi-government-completed-congress-said-bjp-completely-destroyed-the-country/">मोदी

सरकार के 8 साल पूरे, कांग्रेस ने कहा, भाजपा ने देश को पूरी तरह से तबाह कर दिया  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही