Search

 
 
 

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

 
Koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आइक्यूएसी के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका मूल विषय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ था. इसमें बी.एड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने कहा कि बेटियों का कल बेहतर बनाने के लिए हमें उनके आज को संवारना होगा. जब हम सब मिलकर बेटियों को बचाएंगे तथा पढ़ाएंगे तभी हम विश्व गुरु बन पाएंगे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-mp-held-a-meeting-regarding-the-chief-ministers-secretariat-encirclement-program/">घाटशिला

: मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर सांसद ने की बैठक

प्रतियोगिता में इन्होंने लिया हिस्सा

वहदीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बीसी स्वैन ने सभी प्रतिभागियों शुभकामनाएं दी और महिला प्रकोष्ठ के इस कार्य की सराहना की. प्रतियोगिता में बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षु राजन कुमार, सौरभ सोनी, जितेंद्र कुमार यादव,उमेश कुमार दांगी, रोहित कुमार पंडित, रोशन कुमार, शमा परवीन, तुलसी साव, सूरज कुमार, धनेश्वर कुमार दास,खुशबू रानी, रिंकेश सिन्हा, नीलू कुमारी, दीपिका रानी ,सुप्रिया कुमारी, अनुराधा कुमारी,वैभवी श्री, स्नेहा कुमारी, संगीता कुमारी, ज्योति कुमारी, दामोदर कुमार शर्मा, मोनिका कुमारी, खूब लाल साव, रंजीत कुमार यादव, आरती कुमारी तथा मनीषा कुमारी ने भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशबू रानी द्वितीय स्थान पर सूरज यादव तथा तृतीय स्थान पर खूबलाल साव रहे. मौके पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक मौजूद थे. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन मनीष कुमार पासवान के द्वारा दिया गया. संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के कला एवं शिल्प प्राध्यापक दीपक पांडे की देखरेख में संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-as-the-heat-increased-even-the-bulls-became-hot-in-the-city-municipal-corporation-failed/">धनबाद:

गर्मी बढ़ते ही शहर में सांड़ भी हुए गरम, फेल हुआ नगर निगम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही