Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू, निकाली जायेगी निशान यात्रा

Koderma: कोडरमा के श्याम बाबा मंदिर में 3 से 4 मार्च तक फाल्गुन महोत्सव मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिसकी जानकारी मंदिर कमिटि के संयोजक आयुष पोद्दार ने दी. उन्होंने बताया कि 57 साल से बाबा श्याम का महोत्सव मंदिर परिसर में आयोजित किया जाता है. इस साल 3 मार्च को सुबह 9 बजे काली मंदिर की झांकी के साथ निशान यात्रा निकाली जायेगी. जो विभिन्न मार्गाे का भ्रमण करते हुए श्याम मंदिर पहुंचेगा. इस दौरान वाहन में बाबा श्याम का दरबार सजाया जायेगा. शाम 6 बजे बाबा श्याम का आलौकिक श्रृंगार व भजन का कार्यक्रम होगा. जिसमे कोलकता की गायिका प्रियंका स्वर्णकर, राहुल राणा, झुमरी तिलैया के रवि दाहिमा के अलावा स्थानीय भजन गायक मौजूद रहेंगा. वहीं 4 मार्च को सुबह 10 बजे से बारस की ज्योत के साथ भजन का कार्यक्रम होगा. जिसको लेकर मंदिर परिसर को सजाया गया है. साथ ही नगर में तौरण द्वार बनाया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप केडिया, हिमांशु केडिया, मुकेश भालोटिया, गुडडु दारूका, मनोज केडिया, धीरज जोशी, रंजीत चौधरी, मनोज पिलानियॉ, गुडडू भालोटिया, पिंकी खेतान,कृत्रिका मोदी, निशा अग्रवाल, ज्योति शेखावत आदि लगे हुए है. इसे भी पढ़ेंघाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-herd-of-elephants-damaged-the-house-in-babu-ramgarh/">घाटशिला

: बाबू रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने घर को किया क्षतिग्रस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही