Search

 
 
 

कोडरमा : सात दिवसीय देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारी पूरी

 
Koderma :  डोमचांच प्रखंड के बेहराडीह पंचायत अंतर्गत घरबरियाबर में 22 जनवरी से होने वाले श्री श्री 108 देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है. 22 जनवरी को कलश यात्रा का उद्घाटन केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सह सांसद कोडरमा अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, महामंडलेश्वर श्री सुखदेव जी महाराज, जिप अध्यक्ष रामधन यादव संयुक्त रूप से करेंगे. यज्ञ को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है. साथ ही यज्ञशाला व प्रवचन पंडाल का निर्माण कराया गया है. गाxव में जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए हैं. सात दिवसीय श्री श्री 108 देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत 22 जनवरी से कलश यात्रा, पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश के साथ शुरू होगी. वहीं 23 जनवरी को वेदी पूजन, जलाधिवास एवं अन्नाधिवास, 24 जनवरी को वेदी पूजन, फलाधिवास, वस्त्राधिवास एवं अर्णनी मंथम, 25 जनवरी को वेदी पूजन, नगर भ्रमण एवं संध्याधिवास, 26 जनवरी को वेदी पूजन, महास्नान एवं प्राण प्रतिष्ठा, 27 जनवरी को वेदी पूजन,पाठ एवं हवन, वहीं 28 जनवरी को वेदी पूजन पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-of-the-district-including-social-worker-and-journalist-released-from-jail-due-to-lack-of-evidence/">हजारीबाग

: साक्ष्य के अभाव में जेल से निकले समाजसेवी और पत्रकार समेत जिले की 3 खबरें

यज्ञ के दौरान मेले का आयोजन

वही इस यज्ञ के दौरान मेले का आयोजन किया गया है. जिसमें बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले आदि व्यवस्था की गई है. यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष अशोक यादव, सचिव महेंद्र वर्णवाल, महामंत्री सीताराम साव, उपमहामंत्री रामकुमार यादव, कोषाध्यक्ष रामविलास यादव, प्रकाश यादव, सुरेन्द्र यादव, घनश्याम साव,सन्नी वर्णवाल, बिट्टू कुमार, नारायण यादव, रमेश यादव, रामप्रसाद यादव, विशाल यादव, अर्जुन यादव, महेश यादव, सुजीत यादव, सागर कुमार, विकास कुमार, सुनील कुमार, लालमोहन यादव, नरेश, मधुसूदन, सौरभ, रंजीत यादव, राजकुमार यादव, दीपक साव, रिंकू यादव सहित समस्त ग्रामीण लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें:स्थल">https://lagatar.in/opposing-the-construction-of-a-check-dam-on-ryati-land-by-changing-the-site-the-villagers-stopped-the-work/">स्थल

बदलकर रैयती जमीन पर चेक डैम बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने रोका काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही