Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमाः प्रेरणा शाखा ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Koderma: झुमरीतिलैया स्थित मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष सुशील जैन छाबड़ा, आईएमएके सचिव डॉ नरेश पंडित, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ आरके दीपक, सह चेयरमैन डॉ सुजीत राज , सचिव सुरेश पिलानिया सदस्य अरविंद सेठ, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोपीकृष्ण अग्रवाल, सचिव हिमांशु केडिया, सह सचिव अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार बंसल मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर आईएमएके सचिव डॉ नरेश पंडित ने कहा कि रक्तदान से दूसरों को जिंदगी मिलती है और प्रत्येक मनुष्य को साल में कम से कम 3 से 4 बार रक्तदान करना चाहिए. जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष सुशील जैन छाबड़ा ने कहा कि दान तो लोग बहुत करते हैं, लेकिन जो दूसरों की जिंदगी बचा है वह महादान है. रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ आरके दीपक ने कहा कि एक यूनिट खून से 3 लोगों की जिंदगी बचती है. रक्त दान करने से नए खून आने से शरीर में ताजगी आती है. इसे पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dgms-mines-safety-caught-many-problems-3-news-including-closure-of-raging-in-sikni/">लातेहार

: डीजीएमएस माइंस सेफ्टी ने पकड़ी कई गड़बड़ियां, सिकनी में रेजिंग बंद समेत 3 खबरें
वहीं चेयरमैन डॉ सुजीत राज ने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं होता है, बल्कि इंसान ही रक्त को दान कर सकता है. इसलिए रक्त दान करना चाहिए. सचिव सुरेश पिलानिया ने कहा कि प्रेरणा शाखा समय-समय पर इस तरह का कार्य कैंप लगाती है जो सराहनीय है. प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि प्रेरणा शाखा का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है और समय-समय आधी आबादी समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है. सचिव सारिका लड्ढा और परियोजना निदेशक शैलजा केडिया ने कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन के लिए वरदान साबित होता सकता है. मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय रक्तदान नेहा पटवारी ने ऑनलाइन अपने संबोधन में कहा कि मारवाड़ी युवा मंच 11 से 25 जून तक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम चला रहा है. प्रेरणा शाखा तिलैया के द्वारा आयोजित कार्यक्रम भी इसकी एक कड़ी है. मौके पर टेक्नीशियन अमित कुमार, ड्रेसर सूरज कुमार, नेहा जैन, नेहा हिसारिया, ज्योति अग्रवाल, अंकिता गोयल, आंचल लड्ढा, सीए गुंजन अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, शेखर शर्मा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- सौर">https://lagatar.in/remote-villages-of-west-singhbhum-illuminated-with-solar-energy-getting-benefits-of-schemes/">सौर

ऊर्जा से प सिंहभूम के दुर्गम गांव हुए रौशन, मिल रहा योजनाओं का लाभ

तीन महिलाएं सहित 15 लोगों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस को लेकर प्रेरणा शाखा के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 3 महिला सहित 15 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. रक्तदान करने वालों में ज्योति अग्रवाल, शैलजा केडिया, श्रेया केडिया, रोहित लोहिया, चिराग हिसारिया, शुभम अग्रवाल, सन्नी कुमार, राहुल मोदी, तौसित आर्या, शैलेश दारुका, श्रेयांश जैन, संतोष लड्ढा, वत्सल कंदोई , विमल हिसारिया, बिरेंद्र सिंह का नाम शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही