Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : प्रेरणा शाखा ने गौ आहार कार्यक्रम का किया आयोजन

Koderma : मारवाड़ी युवा मंच इकाई प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में  यदुटांड स्थित श्री कोडरमा गौशाला परिसर में रविवार को गौ आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गायों को चोकर, 108 किलो गोभी, रोटी सहित अन्य सामग्री खिलायी.  प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने बताया कि गौसेवा सच्ची सेवा है. इसलिए प्रेरणा शाखा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है. (पढ़ें, AIPS">https://lagatar.in/aips-t-20-cricket-tournament-from-march-13-13-teams-will-compete/">AIPS

T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 13 मार्च से, 13 टीमों के बीच होगा मुकाबला)

गौ सेवा करने के लिए एक दिन पहले करानी होगी बुकिंग

प्रेरणा शाखा की सचिव नेहा हिसारिया और कार्यक्रम की परियोजना निर्देशक शालू चौधरी ने कहा कि गायों की सेवा कर हम राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं. उन्होंने नगर वासियेों से अपील की कि जन्मदिन, शादी की सालगिराह और अन्य शुभकार्य पर गौशाला आकर गौ माता को रोटी खिलाये. यहां 1100 रुपये में आप 550 रोटी अपने हाथों से खिला सकते हैं. इसके लिए आपको एक दिन पहले बुकिंग करनी होगी. इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी">https://lagatar.in/rally-of-tribal-organizations-in-morhabadi-call-for-no-vote-if-not-sarna-dharma-code/">मोरहाबादी

में आदिवासी संगठनों की महारैली, सरना धर्म कोड नहीं तो वोट नहीं का आह्वान

मानव सेवा और पशु-पक्षियों की सेवा शाखा का मुख्य उद्देश्य

शालू चौधरी ने कहा कि प्रेरणा शाखा का मुख्य उद्धेश्य मानव सेवा के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सेवा करना भी है. गर्मी के दिनों में छतों पर सीकारो में पानी रखने और सड़कों पर पशुओं के लिए भी पानी उपलब्ध कराने का कार्यक्रम चलाया जायेगा. वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के तहत छात्राओं के बीच पाठन सामग्री का भी वितरण किया जायेगा. प्रेरणा शाखा द्वारा 15 मार्च को नयी कमिटी का गठन किया जायेगा और इस दिन शाखा के पदाधिकारी सदस्येां का जन्मदिन और शादी की सालगिराह पर केक काटा जायेगा. 18 और 19 मार्च को धनबाद में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन युवा समागम आह्वाहन में शाखा के पदाधिकारी और सदस्य हिस्सा लेंगे. इधर कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ममता बंसल, सरिका लढठा, मीना हिसारिया सहित कई लोग मौजूद रहीं. इसे भी पढ़ें : संसदीय">https://lagatar.in/parliamentary-session-from-13-congress-meeting-with-opposition-parties-tomorrow-exercise-to-surround-modi-government/">संसदीय

सत्र 13 से, कांग्रेस की विपक्षी दलों के साथ बैठक कल, मोदी सरकार को घेरने की कवायद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही