Search

 
 
 

कोडरमा : पृथ्वी दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा ने चलाया जागरुकता अभियान

 
Koderma: कोडरमा के झुमरी तिलैया में मारवाड़ी युवा मंच की ईकाई प्रेरणा शाखा ने पृथ्वी दिवस पखवाड़ा को लेकर प्राकृतिक चीजों को नष्ट होने से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान संस्था की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक किया. साथ ही पानी के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की. इस दौरान सभी को स्वच्छता का महत्व बताया गया. साथ ही छोटे बच्चों की ओर से पेंटिग के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया. संस्था की सचिव सारिका लडढा ने प्राकृतिक संसाधनों को समय से पहले नष्ट होने से बचाने की अपील लोगों से की. इस दौरान ममता बंसल, कृतिका मोदी सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-attack-police-in-nirsa-asi-injured/">धनबाद:

निरसा में ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला, एएसआई घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही