Search

 
 
 

कोडरमा : प्रेरणा शाखा ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

 
Jhumri Tilaiya: मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा के द्वारा बुंदिया बांटा गया. कोडरमा स्टेशन काली मंदिर के समीप प्रतिदिन चलाए जाने वाले प्यार बांटते चलो अभियान में जन सेवा के तहत मंच ने 200 से अधिक लोगों के बीच दोपहर का भोजन पूरी, सब्जी एवं बुंदिया वितरित किया. प्यार बांटते चलो एक जन सेवा अभियान है, जो मधुसूदन दारूका के संरक्षण एवं विकास दारूका, नीतू दारूका के नेतृत्व में पिछले छह सालों से प्रतिदिन चलाया जा रहा है. प्रेरणा शाखा भी समय-समय पर इस सेवा में अपनी भागीदारी देता रहता है. इस मौके पर मधुसूदन ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है. प्यार बांटते चलो अभियान की सबसे खास बात यह है कि कोरोना जैसी महामारी के वक्त भी यह अभियान जारी था. कोरोना काल में प्रतिदिन लगभग 250 जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता था. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-crpf-launched-search-operation-cylinder-bomb-found-in-the-forest/">लातेहार

: सीआरपीएफ ने चलाया सर्च अभियान, जंगल में मिला सिलेंडर बम

नर सेवा ही नारायण सेवा: मधुसूदन दारूका

अरुण मोदी, भैरव प्रसाद, चंद्रशेखर जोशी, अमित जैन, सुमित जैन, मुन्ना जैन, अनिल प्रसाद गुप्ता पिछले छह सालों से प्रतिदिन इस अभियान में अपनी सेवा प्रदान करते आ रहे हैं. छह सालों से विकास कुमार गुप्ता के द्वारा भोजन को तैयार किया जा रहा है. जिला निवासी अपने जन्मदिन शादी की सालगिरह एवं अन्य आयोजनों में इस अभियान में अपनी सहयोगिता देते रहते हैं. मौके पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा, सचिव शीतल पोद्दार, कोषाध्यक्ष नेहा बजाज, परियोजना निदेशक निशा संघई, मीना हिसारिया, नीतू चौधरी, रांची की रेणु मंगल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-आदिवासियों">https://lagatar.in/central-and-state-governments-should-tell-what-steps-were-taken-to-stop-forced-conversion-of-tribals-hc/">आदिवासियों

के जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए बताए केंद्र और राज्य सरकार : HC
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही