Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 4 मार्च को पूजा और पार्वती देवी को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Koderma: कोडरमा जिला की 2 ग्रामीण महिलाओं को 4 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी. स्वच्छ सुजल शाक्ति सम्मान पुरस्कार वैसी महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने अपने नेतृत्व में अपने गांव को स्वच्छ सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया हो. कोडरमा जिला को दो पुरस्कार दिया जा रहा है. कोडरमा की पूजा देवी और पार्वती देवी नई दिल्ली रवाना हो गई है. पूजा देवी को प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा. वहीं पार्वती देवी को जल संरक्षण अभियान को साकार बनाने के लिए राष्ट्रपति अपने हाथों से सम्मानित करेंगी. डीसी व अन्य अधिकारियों ने जिला मुख्यालय से इन दोनों महिलाओं को रवाना किया. इस मौके पर पूजा देवी और पार्वती देवी के साथ गांव के ग्रामीण भी मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mahila-diwas.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दिल्ली रवाना होने से पहले पूजा देवी और पार्वती देवी ने प्लास्टिक मुक्त और जल संरक्षण के अभियान को लेकर अपने अनुभव को साझा किया. और सम्मान को लेकर खुशी जाहिर की. मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कोडरमा की दो महिलाओं को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना गौरवान्वित करने वाला पल है. इन दोनों महिलाओं को जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रन में बेहतर भूमिका निभाने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में नामित किया गया है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-fierce-fire-in-the-forest-near-mourabeda/">चाकुलिया

: मौरबेड़ा के पास जंगल में लगी भीषण आग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही