Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : झारखंड गतका एसोसिएशन के महासचिव बने प्रिंस मिश्रा

Koderma : नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया को वर्ल्ड गतका फेडरेशन एवं एशियन गतका फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है. नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने प्रिंस मिश्रा को झारखंड गतका एसोसिएशन का महासचिव चुना. इसके अलावा प्रिंस मिश्रा को ईस्ट इंडिया जोनल बोर्ड का मुख्य प्रभारी बनाया गया. साथ ही प्रिंस मिश्रा जिला स्तर में आयोजित गतका कैंप और गतका को विकसित करने की योजना पर्यवेक्षक और आयोजन के लिए सहयोग करेंगे. प्रिंस मिश्रा को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-bjyms-young-india-run-marathon-organized-youth-gathered/">कोडरमा

: भाजयुमो की यंग इंडिया मैराथन का आयोजन, उमड़े युवा)

टीम के साथ ईस्ट इंडिया में गतका को विकसित करेंगे-प्रिंस

हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि गतका खेल में राज्य के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय भाग लेंगे. उन्होंने मार्शल आर्ट गतका के प्रचार के लिए सामाजिक सेवाओं प्रतिबद्धता और गहरी रूचि की सराहना की. इसके बाद हरजीत सिंह मे समारोह के समापन की घोषणा की. प्रिंस ने बताया कि ईस्टर्न इंडिया गतका के मुख्य प्रभारी की जिम्मेदारी मिलना न सिर्फ मेरे लिए बल्कि झारखंड के साथ-साथ ईस्टर्न इंडिया के लिए गर्व की बात है. हम अपनी टीम के साथ मिलकर पूरे ईस्ट इंडिया में गतका को विकसित करेंगे. गतका के लिए सकुशल खिलाड़ी तैयार उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-half-yearly-examination-of-class-1-to-7-in-government-schools-will-start-from-january-16-not-18/">रांची

: 16 नहीं 18 जनवरी से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 7 की अर्धवार्षिक परीक्षा

झारखंड के 18 जिलों में खेला जाता है गतका

प्रिंस मिश्रा ने बताया कि झारखंड में खिलाड़ियों का प्रिय खेल में गतका भी शामिल है. झारखंड के 18 जिलों में गतका खेला जाता है. गतका विरासती खेल है. इस खेल को स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं खेलो इंडिया यूथ गेम में शामिल किया गया है. इस खेल में छात्र-छात्राएं अपने आत्म सुरक्षा के साथ-साथ अपना भविष्य बना सकते हैं. प्रिंस मिश्रा के ईस्टर्न इंडिया में मुख्य प्रभारी बनने पर झारखंड गतका एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संरक्षक सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह, संरक्षक कोडरमा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार और झारखंड राज्य के सभी जिले के गतका सचिव और अध्यक्ष ने प्रिंस मिश्रा को बधाई दी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-couples-dead-body-found-in-well-stir/">रामगढ़

: कुएं में मिला दंपती का शव, मचा हड़कंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही