Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा, सुंदरकांड की गूंज

श्री हनुमान संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित सुंदरकांड में गूंजी चौपाइयां Jhumri Tilaiya:  श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 43वां वार्षिकोत्सव सह हनुमान जन्मोत्सव समारोह सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. अड्डी बांग्ला रोड स्थित केदारनाथ रामगोपाल की फैक्ट्री से हनुमान दरबार की झांकी निकली. हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा निकाली गई. यात्रा में मंडल के सदस्यों व श्रद्धालुओं ने राम नाम की पट्टी लगा रखी थी. यात्रा स्टेशन रोड से निकलकर झंडा चौक राजगढ़िया रोड होते हुए विद्यापुरी रांची पटना रोड ब्लॉक रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल केदारनाथ रामगोपाल की फैक्ट्री पहुंचकर समाप्त हुई. दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन आयोजन स्थल में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों की प्रस्तुति राम, लक्ष्मण व हनुमान की जीवंत झांकी के साथ भजन मंडलियों द्वारा गाए जा रे भजनों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा. पूजा अर्चना के बाद सवा 25 घंटे की अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार व लाल परिधानों में शामिल सुंदरकांड पाठ में शामिल कतरास से आए पंकज शर्मा के नेतृत्व में हुआ. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-partys-focus-on-providing-employment-to-youth-rajkumar/">झारखंड

पार्टी का फोकस युवाओं को रोजगार देने पर : राजकुमार

महिलाओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ

महिलाओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ संगीतमय भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ. कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं के दरबार के साथ फूलों का भव्य श्रृंगार सजाया गया. मौके पर खीर चूरमा बुंदिया एवं पेडे़ का वितरण किया गया. पूजा अर्चना पंडित अनिल मिश्रा ने कराई, जबकि यजमान में नवीन सिन्हा व ललिता सिन्हा शामिल हुए. सुंदरकांड में हिमांशु केडिया, प्रीति केडिया अखंड ज्योत महेश पेड़िवाल द्वारा प्रजजवलित की गई. यात्रा में भारत विकास परिषद के नारायण सिंह, एआर इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अभिषेक पांडेय, सुषमा सुमन, प्रदीप सुमन, मंडल सचिव विक्की केसरी, अरविंद चौधरी, सत्येंद्र सिन्हा, संजय बनर्जी, ज्योति पहाड़ी, राहुल सिंह, नितिन मिश्रा, लखन सिंह, पीयूष सिंह, सत्येंद्र सिन्हा विजय सिंह गौतम पांडेय सहित दर्जनों मंडल के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेरणा शाखा की सारिका अग्रवाल, श्रेया केडिया, मंडल के संरक्षक मधुसूदन दारूका, अनिल अग्रवाल के अलावा चंद्रशेखर जोशी, भैरो प्रसाद, मनोज जोशी, गौतम पांडेय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें-संगठनात्मक">https://lagatar.in/organizational-strength-is-our-strength-sudesh/">संगठनात्मक

मजबूती है हमारी ताकत- सुदेश

श्री राम जानकी बैठे हैं... की प्रस्तुति ने बांधा समां

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में धनबाद से आए भजन गायक दीपक अरोड़ा, अनिता अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत भजन हनुमान जी हमारे श्री राम जी के प्यारे हम पर दया करो...,श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...., कार्यक्रम में समा बांध दिया. अनीता अरोड़ा की ओर से प्रस्तुत भजन तेरे लिए मैं प्यारी प्यारी चुनरिया लाल लाई हूं....,पर श्रद्धालु भक्त गोते लगाते रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही