Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: शिव जयंती महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

Koderma: झुमरी तिलैया के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिव जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया गया. इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई. जिसमे शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी थी. शोभा यात्रा में भारत विकास परिषद की अध्यक्ष जयंती सेठ, संजय अग्रवाल, ग्रिजली की प्राचार्य संजीता कुमारी, बचपन प्ले स्कूल की प्राचार्य नीरजा, केंद्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी बहन और रामरतन महर्षि मौजूद रहे. इस दौरान बीके लक्ष्मी बहन ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझाया. शोभायात्रा शहर के विभिन्न सड़कों से होते हुए अड्डी बांग्ला स्थित केंद्र पर पहुंची. शोभायात्रा में कुसुम दुग्गड़, रजनी खेतान, स्वाति अग्रवाल, मंजू विराग, पूजा, सुनील बर्णवाल, शंकर कुमार, राजेश कुमार, सुमन कुमार, प्रीतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंबरकट्ठा">https://lagatar.in/barkattha-application-for-enrollment-in-kasturba-gandhi-balika-residential-school-till-march-15/">बरकट्ठा

: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन 15 मार्च तक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही