Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: कर्ज मुक्ति केंद्र का कार्यक्रम, राष्ट्रीय सचिव हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Koderma: कोडरमा जिला के मुख्य शहर झुमरी तिलैया के झंडा चौक में बुधवार को निःशुल्क कर्ज मुक्ति केंद्र का कार्यक्रम हुआ. जिसमें मुख्य अथिति के तौर पर धार्मिक एकता ट्रस्ट के संस्थापक सह कर्जा मुक्ति के राष्ट्रीय सचिव शहनवाज चौधरी मौजूद हुए. कार्यक्रम में कर्ज मुक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह कुशवाहा भारतीय, फखरुद्दीन भारतीय, छठी देवी भारतीय, कर्जा मुक्ति अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विशाल भदानी मौजूद रहे. मौके पर मौजूद शहनवाज चौधरी ने कहा कि देश के कोने-कोने में लोग कर्ज के दलदल में फंसकर आत्महत्या कर रहे हैं. जिसे देखते हुए देश में निःशुल्क कर्जमुक्ति केंद्र खोला जा रहा है, ताकि लोगों को इससे बचाया जा सके.
बता दें कि शहनवाज चौधरी पूरे देश भर में घूम- घूम कर लोगों को कर्जा मुक्ति से जोड़ रहें हैं. कोडरमा से अभी तक 665 फॉर्म ऑनलाइन भरे जा चुके हैं. साथ ही 500 फॉर्म बांटा गया है. जिसमें से 200 लोगों ने फॉर्म भरकर जमा भी कर दिया. कार्यक्रम में कई महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/deoghar-rjd-will-fight-for-the-strength-of-democracy-sanjay-bhardwaj/">

 देवघर : लोकतंत्र की मजबूती को राजद करेगा संघर्ष – संजय भारद्वाज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही