Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम, ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाने का आह्वान

Koderma:  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ध्वजाधारी आश्रम में मिशन लाइफ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महामंडलेश्वर सुखदेव दास, विधायक डॉ नीरा यादव, विधायक बरही उमाशंकर अकेला, उपायुक्त आदित्य रंजन, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त ऋतुराज शामिल हुए. मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि प्रकृति द्वारा प्रदत्त चीजों को बचाने की जरूरत है. पेड़-पौधों की कटाई रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाया जाय. ऑक्सीजन देने वाले ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें. वहीं विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन रक्षा का प्रण लेना चाहिए. हर दिन पर्यावरण दिवस के दिन जैसा चुनौती लेने का जरूरत है. इसे भी पढ़ें :घुटने">https://lagatar.in/dhoni-reached-ranchi-after-undergoing-knee-surgery-fans-were-eager-to-get-a-glimpse-at-the-airport/">घुटने

की सर्जरी करा कर धोनी पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर फैंस एक झलक पाने को दिखे बेताब

जिले में पौधारोपण-जल संरक्षण पर दिया जा रहा जोर- डीसी

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि कोडरमा जिला में जल संरक्षण और पौधारोपण का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. वन विभाग, मनरेगा और अन्य विभागों द्वारा लाखों की संख्या में पौधारोपण किया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने आरामदायक जीवन से बाहर निकल कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की अपील की. वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह और उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए प्रत्येक दिन एक अच्छा कार्य करें. इस दौरान चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वन समिति के सदस्यों, स्वावलंबी ग्राम, वनरक्षी व अन्य को मौके पर गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-sent-a-young-man-to-jail-for-abortion-of-a-minor/">चक्रधरपुर

: नाबालिग का गर्भपात कराने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही