Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ वामदलों का प्रतिवाद मार्च

Advertisement
Advertisement
संघीय व्यवस्था और लोकतंत्र पर सीधा हमला : राजेंद्र मेहता ईडी के दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का आरोप Jhumri Tilaiya:  झारखंड के चुने हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ माले और सीपीएम ने प्रतिवाद मार्च निकाल कर झंडा चौक पर विरोध सभा की. मार्च का नेतृत्व माले के जिला सचिव राजेन्द्र मेहता, इब्राहिम अंसारी, सीपीएम के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान, रमेश प्रजापति और उदय द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. सभा की अध्यक्षता कर रहे माले जिला सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि ईडी का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भाजपा द्वारा देश की संघीय व्यवस्था और लोकतंत्र पर सीधा हमला है. अब राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में गठबंधन के विधायक एकजुट हैं और झारखंड की जनता भाजपा की इस तानाशाही का माकूल जवाब देगी. साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद गठबंधन के नए नेता चंपई सोरेन द्वारा सरकार गठन के लिए राज्यपाल के समक्ष बहुमत का समर्थन पत्र पेश किए जाने के बाद राज्यपाल द्वारा त्वरित निर्णय नहीं लिए जाने से राज्य में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है, जो कि चिंता की बात है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/before-hemant-two-former-chief-ministers-had-gone-to-birsa-munda-jail/">हेमंत

से पहले दो पूर्व मुख्यमंत्री जा चुके हैं बिरसा मुंडा जेल

माले नेताओं ने राज्यपाल से की सरकार गठन करने की मांग

वाम नेताओं ने आशंका जताई कि सरकार के गठन पर राज्यपाल वस्तुतः भाजपा की राजनीति से प्रेरित होकर काम कर रहे हैं. इस कारण निर्णय लेने में जानबूझ कर विलंब किया जा रहा है. इस स्थिति में हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा और जनादेश के उल्लंघन का अलोकतांत्रिक खतरा पैदा हो रहा है. राज्यपाल से यथाशीघ्र निर्णय लेने और राज्य में तुरंत सरकार गठन कर जनादेश का सम्मान करने की मांग की गई. कार्यक्रम में आप नेता दामोदर यादव, सीपीएम के महेन्द्र तुरी, कांग्रेस नेता गालीब हुसैन, माले के मुन्ना यादव, विनोद पांडेय, तुलसी राणा, संदीप कुमार, असगर अंसारी, अशोक यादव, प्रकाश पासवान, विजय कुमार रजक, रोहित दास, राजेंद्र साव, हकीम खान, नकुलदेव शर्मा, शंभु पासवान, अशरफ अली, मो मुशन सहित अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cm-hemants-arrest-is-not-unexpected-ajsu/">सीएम

हेमंत की गिरफ्तारी अप्रत्याशित नहीं : आजसू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही