Search

 
 
 

कोडरमा : भगवान पारसनाथ की जीवनी पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

 
Koderma : जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर 1008 भगवान पारसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से 23 अगस्त को श्री दिगंबर जैन मंदिर में मनाया जाएगा. इसी कड़ी में परम पूज्य अध्यात्म योगी मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से झुमरी तिलैया में पहली बार पारसनाथ भगवान की जीवनी पर एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विमोचन मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के सानिध्य में संध्या में चलने वाले णमोकार चालीसा के समय समाजसेवी सुशील-शशि छाबड़ा परिवार ने किया. प्रश्नों को 22 अगस्त तक जमा करना है. 23 अगस्त को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-agm-of-south-eastern-railway-inspected-tatanagar-station/">जमशेदपुर

: साउथ ईस्टर्न रेलवे के एजीएम ने किया टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/20rc_m_163_20082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा बंपर इनाम

इस प्रतियोगिता में तीन बंपर इनाम के साथ कई सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए समाज में होड़ लगी रही. सभी प्रतियोगी शास्त्रों का अध्ययन कर प्रश्नोत्तरी किताब भर रहे हैं. मौके पर मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने कहा कि हमारा उद्देश्य भगवान की जीवनी को बताना है. भगवान की जीवनी पढ़ने से उनके जीवन में घटित बातों को सभी जानें और अपने जीवन में उसे उतारकर जीवन को धन्य बनायें. संयम मार्ग पर चल कर मोक्ष मार्ग की ओर कदम बढ़ाना है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और धर्म की जानकारी सभी को मिलती रहेगी. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-gold-medal-to-shreya-of-mgm-school-in-judo-championship/">बोकारो

: जूडो चैंपियनशिप में एमजीएम स्कूल की श्रेया को गोल्ड मेडल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही