Search

 
 
 

कोडरमा : स्वच्छता के लिए दौड़ आयोजित, 630 सैन्य छात्रों ने लिया हिस्सा

 
Koderma : तिलैया सैनिक स्कूल, महात्मा गांधी जयंती की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. इसी क्रम में तिलैया सैनिक स्कूल परिसर में सोमवार को सैन्य छात्रों ने ``स्वच्छता के लिए दौड़`` कार्यक्रम में भाग लिया. भारत सरकार के निर्देश पर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ``स्वच्छता अभियान`` चलाया जा रहा. आज का दिन स्वच्छता दौड़ को समर्पित रहा जिसमें कुल 630 सैन्य-छात्रों व छात्राओं ने प्रतिभाग लिया. छात्रों ने विद्यालय के वृहद परिसर में दौड़ लगाई और स्वच्छता का संकल्प लिया. इस अवसर पर सैनिक स्कूल के अनुभवी प्राचार्य ग्रुप कैप्टन सकलानी ने स्वच्छता दौड़ के पीछे छिपे संदेश को समझाया और प्रोत्साहित किया. इस दौरान उप-प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल लालनुन सियामा, प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर अनंत कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :संगम">https://lagatar.in/sangam-celebrated-the-100th-birth-anniversary-of-evergreen-actor-devanand-with-great-pomp/">संगम

ने देवानंद की 100वीं जयंती धूमधाम से मनायी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही