Search

 
 
 

कोडरमा : रेल अपर महाप्रबंधक का दौरा, नये स्टेशन भवन का किया निरीक्षण

 
यात्रियों को स्टेशन में अब पानी के लिए नहीं करना पड़ेगा जद्दोजहद : रेल अपर महाप्रबंधक Koderma: मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन के नये बिल्डिंग भवन का बारीकियों से जांच की. यात्री सुविधाओं सहित साफ सफाई का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने कहा कि कोडरमा स्टेशन पर यात्रियों को अब पानी के लिए जद्दोजहद नहीं करना पड़ेगा. जल्द ही यात्रियों को हर नल से शुद्ध जल मिलेगा. उन्होंने कहा कि दिसंबर के अंत तक नए स्टेशन बिल्डिंग भवन में आम लोगों को सारी सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी. कोडरमा स्टेशन के निरीक्षण के पूर्व अपर महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने कोडरमा- हजारीबाग टाउन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग द्वारा निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अपर महाप्रबंधक ने बानादाग कोयला साईडिंग का भी जायजा लिया. कोल लोडिंग बढ़ाने हेतु एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ चर्चा भी की. बाद में अपर महाप्रबंधक ने कोडरमा-धनबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग के जरिए विभिन्न स्टेशनों का जायजा लिया. इस दौरान अपर महाप्रबंधक के साथ धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/five-year-heat-record-broken-in-godda-mercury-reached-45-5-degrees/">गोड्डा

में गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 45.5 डिग्री पहुंचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही