Search

 
 
 

कोडरमा : सुरक्षा को लेकर  रेलवे और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से किया फ्लैग मार्च

 
Koderma :  सुरक्षा को लेकर रेलवे और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार को यहां फ्लैग मार्च किया. विदित हो कि सेना में बहाली को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किए गए अग्निपथ योजना का देश के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं के द्वारा विरोध किया जा रहा है. इस दौरान कई राज्यों में सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ चुकी है.इसी के मद्देनजर धनबाद रेल मंडल ने कोडरमा के रास्ते चलने वाले कई यात्री ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है. पिछले 3 दिन से कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस एवं कोडरमा पुलिस के द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसे भी पढ़ें-एयरपोर्ट">https://lagatar.in/report-sought-from-ranchi-dc-race-dsp-and-co-in-24-hours-on-the-slogan-of-pakistan-zindabad-at-the-airport/">एयरपोर्ट

पर पाकिस्‍तान जिंदाबाद नारे मामले में रांची डीसी रेस, DSP और CO से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट रविवार को रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा एवं कोडरमा पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से दंगा निरोधक उपकरणों के साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन एवं आसपास के शहरी इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च में रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल, तिलैया थाना के अवर निरीक्षक लव कुमार समेत रेलवे सुरक्षा बल, कोडरमा के बल सदस्य एवं जिला पुलिस के कई जवान शामिल थे. मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही