Search

 
 
 

कोडरमा : बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, पेयजल-बिजली की समस्या

 
Koderma :  जिले के डोमचांच प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम से झमाझम बारिश शुरू हुई जो जारी है. बारिश के कारण शाम से सुबह तक लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे. आवश्यक कार्य को लेकर जरूरतमंद व्यक्ति छाता और रेनकोट के सहारे आवाजाही करते दिखे. इधर बारिश के कारण शहर व ग्रामीण इलाकों के सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो ग.। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डोमचांच बाजार रोड, डोमचांच स्थित गिरिडीह रोड, ढाब रोड, पुरनाडीह चौक, नवादा चौक समेत गाँव के नालियों व कई अन्य सड़कों पर जलजमाव हो गया है. इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-orders-dg-of-acb-to-investigate-in-three-months-pil-filed-for-construction-of-health-center-executed/">हाइकोर्ट

ने ACB के डीजी को दिया तीन महीने में जांच का आदेश, स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर दायर PIL निष्पादित

बिजली रही बाधित

दूसरी ओर ज़ब से बारिश हो रही है तब से डोमचांच के ग्रामीण इलाकों में बिजली बाधित हो गई. पुरनाडीह, फुलवरिया, नवादा, धरगांव जैसे अन्य ग्रामीण क्षेत्रों मे खबर लिखे जाने तक बिजली बाधित थी. बिजली की समस्या के कारण पीने के पानी की भी किल्लत हो गई. इसे भी पढ़ें :जूनियर">https://lagatar.in/junior-womens-hockey-jharkhand-team-reached-quarter-finals/">जूनियर

महिला हॉकी : क्वार्टर फाइनल में पहुंची झारखंड टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही