Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधर में अटका कोडरमा-रजौली फोरलेन मार्ग, नीरा यादव ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

Koderma :  विधायक डॉ नीरा यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के माध्यम मांग की है कि झारखंड के हजारीबाग कोडरमा और बिहार के नवादा जिला को जोडने वाली एनएच- 31 के बरही-रजौली फोरलेन (NHAI) फेज का कार्य वर्ष 2019 से ही शुरू है, परंतु उक्त कार्य की प्रगति NHAI के अन्य परियोजनाओं की तुलना में काफी धीमी है. वन विभाग और NHAI के बीच कुछ बिन्दुओं पर विवाद के कारण अभी तक कार्य प्रारम्भ भी नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ram-navami-concluded-peacefully-police-administration-expressed-gratitude/">हजारीबाग

: रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न, पुलिस-प्रशासन ने जताया आभार

फोरलेन सड़क जल्द पूरा कराने की मांग

विधायक ने मांग की है कि कोडरमा-रजौली फोरलेन कार्य अविलंब प्रारम्भ करवाया जाय. झुमरी तिलैया के एक छोर सुभाष चौक और दूसरे छोर पर महाराणा प्रताप चौक है. यहां छोटे-बड़े सवारी वाहनों और आमजनों के लिए शहर में प्रवेश और बाहर जाने का मुख्य मार्ग है. विधायक ने जनहित में केन्द्रीय मंत्री से इन दोनों स्थानो पर गोलंबर का निर्माण कराने की मांग की. यहाँ बराबर दुर्घटना होती है और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. इसे भी पढ़ें :जेल">https://lagatar.in/as-soon-as-he-came-out-of-jail-navjot-singh-sidhu-attacked-the-central-and-state-government-told-rahul-a-revolution/">जेल

से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, राहुल को बताया क्रांति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही