Search

 
 
 

कोडरमा: रक्तवीर संघ ने बिरहोर परिवारों के बीच बांटे कपड़े

 
Koderma: रक्तवीर सेवा संघ ने शुक्रवार को बिरहोरों के बीच दिवाली गिफ्ट बांटे. संघ के संस्थापक राम वर्णवाल ने मसनोडीह पंचायत के जियोरायडीह में बिरहोर परिवारों के बीच नए कपड़े, दीपक, पटाखे और मिठाई बांटे. इस दौरान संघ के सदस्यों ने बिरहोरों के साथ दीपावली मनायी. राम वर्णवाल ने कहा कि पूरा समाज 24 अक्टूबर को दीपावली के जश्न में डूबा रहेगा. वहीं बिरहोर वर्ग के लोग अंधेरे में रहेंगे. इसे देखते हुए हमलोगों ने इनके घरों को उजाला करने की कोशिश की है. साथ ही उन्हें मिठाई और पटाखा भी तोहफे में दिया है. यह हमारी एक छोटी सी पहल है. इससे अगर 50 परिवार के बीच खुशियां आती हैं, तो वह हम सभी के लिए एक आशीर्वाद होगा. मौके पर विनोद साव, राजेश कुमार, शिवम सिंह, अकीब अंसारी, नीरज यादव, सुमित सिंह, गंगाधर राणा, धीरज सिंह, शंकर साव, गौतम शर्मा, सूरज गुप्ता, पवन शर्मा और अमरेश कश्यप मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  ब्रिटेन">https://lagatar.in/britain-after-trusss-resignation-again-in-the-race-for-the-post-of-pm-boris-johnson-and-rishi-sunak/">ब्रिटेन

: ट्रस के इस्तीफे के बाद पीएम पद की रेस में फिर बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक, पेनी मोर्डौंट भी कतार में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही