Search

 
 
 

कोडरमा : रक्तवीर सेवा संघ ने जरुरतमंदों को दिये 3 युनिट्स रक्त

 
Koderma : रक्तवीर सेवा संघ के संस्थापक राम वर्णवाल के निर्देशन में कुल चार यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान जिला चिकित्सालय कोडरमा के रक्तकोष में डोनरो के माध्यम से करवाया गया. प्रमुख सहयोगी प्रवीण मोदी ने कहा कि आप जैसे रक्तदाताओं की वजह से ही हम जैसे समाजसेवियों का मनोबल हमेशा बढ़ता रहता है. आपने स्वैच्छिक रक्तदान करके किसी जरूरतमंदों का जीवन बचाने में सहयोग किया है, इसके लिए हम आपके आभारी हैं. इसी क्रम में संस्थान द्वारा जिला चिकित्सालय कोडरमा के सदर अस्पताल मेडिकल वार्ड में भर्ती कुल चार मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाया गया. परिजनों ने संस्थान टीम का आभार व्यक्त किया. इस मौके पर राम वर्णवाल, गंगाधर राणा, प्रवीण मोदी, आबिद अंसारी,  प्रमोद कुमार, बिट्टू कुमार, जैकी यादव, विकास यादव, दीपक रोशन, रघु सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-transformer-robber-gang-active-in-jharia-police-not-taking-action/">धनबाद:

 झरिया में ट्रांसफॉर्मर लुटेरा गिरोह सक्रिय, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही