Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ग्लोबल ह्यूमेनिटी चेंज अवार्ड 2023 के लिए राम वर्णवाल का चयन

Koderma: कोडरमा में रक्तवीर सेवा संघ के संस्थापक राम वर्णवाल का चयन ग्लोबल ह्यूमिनिटी चेंज अवार्ड 2023 के लिए हुआ है. बीकानेर में राष्ट्रहित फाउंडेशन, बीकानेर द्वारा 11-12 मार्च को आयोजित सेमिनार में उन्हें सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में 200 देशों और भारत के 780 समाज सेवकों को सम्मानित किया जाना है. इससे पहले राम वर्णवाल को कई सामाजिक सेवा संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled11-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संघ के संस्थापक राम वर्णवाल ने उपलब्धि का पूरा श्रेय संघ को दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी संस्था पिछले 4 सालों से हजारों जरूरतमंद परिवारों को रक्त मुहैया करा चुकी हैं. संस्था की ओर से थैलेसीमिया जैसे बीमारियों को दूर करने के लिए पूरे भारत में काम किया जा रहा है. संघ के प्रशासक गंगाधर राणा, मिथलेश मोदी, ठाकुर सुनील, शिवम सिंह, आबिद अंसारी, चंदन सिंह, रितु कुमारी, जफर इकबाल, जैकी यादव,दीपक रोशन, विनीत मोदी, प्रवीण मोदी को राम वर्णवाल ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-misbehavior-with-minor-released/">धनबाद:

 नाबालिग के साथ दुराचार का आरोपी रिहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही