Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : रामधन ने पहना जिप अध्यक्ष का ताज,निर्मला को दूसरी बार उपाध्यक्ष चुने जाने का गौरव

Advertisement
Advertisement
Koderma : समाहरणालय स्थित सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. जिला परिषद सदस्यों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त आदित्य रंजन एवं निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अनिल तिर्की ने शपथ दिलायी. कोडरमा जिले के जिला परिषद अध्यक्ष पद पर रामधन यादव निर्वाचित हुए हैं. जबकि उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्मला देवी चुनी गयी है. इसे भी पढ़े-खूंटी:">https://lagatar.in/khunti-area-commander-of-plfi-arrested-leaflet-and-bullet-recovered/">खूंटी:

PLFI का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पर्चा और गोली बरामद https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/55-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मालूम हो कि जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए रामधन यादव तथा लक्ष्मण यादव उम्मीदवार थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्मला देवी तथा नीतू कुमारी ने नामांकन किया था. समाहरणालय सभागार में हुये मतदान में रामधन यादव को 09 तथा लक्ष्मण यादव को 03 मत प्राप्त हुए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने कोडरमा जिले के नव निर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया. साथ ही उपायुक्त के द्वारा नव निर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. इसे भी पढ़े-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-americas-vitoria-kolissi-made-children-aware-of-space-science/">घाटशिला

: अमेरिका की विटोरिया कोलिसी ने बच्चों को स्पेस साइंस से कराया अवगत इस दौरान जिप क्षेत्र संख्या 01 सतगावां से नीतू कुमारी, 02 डोमचांच से शांति प्रिया, 03 डोमचांच से रामधन यादव, 04 कोडरमा से लक्ष्मण यादव, 05 कोडरमा से महेंद्र प्रसाद यादव, 06 चंदवारा से नीतू यादव, 07 चंदवारा से महादेव राम, जिप क्षेत्र संख्या 08 जयनगर से निर्मला देवी, 09 जयनगर से प्रिती कुमारी, 10 जयनगर से केदारनाथ यादव, 11 मरकच्चो से गुड़िया यादव, 12 मरकच्चो से रीता देवी ने शपथ ग्रहण किया.मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पारस यादव तथा अन्य मौजूद थे.     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही