Koderma : रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है. यह टूर्नामेंट झुमरी तिलैया स्थित सीएच हाई स्कूल मैदान और जे. जे. कॉलेज मैदान में होगा. बता दें कि लगातार 18 वें वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी करेंगी. टूर्नामेंट का उद्घाटन 26 सितंबर दोपहर 2.30 बजे होगा. इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें शामिल होंगी. इसे भी पढ़ें -जिसका">https://lagatar.in/the-one-whose-heart-beats-for-the-poor-is-a-true-public-servant-president/">जिसका
दिल गरीबों के लिए धड़कता है, वही सच्चा लोकसेवक : राष्ट्रपति
: बारिश से जलमग्न हुई अचलजामो की मुख्य सड़क,लोग परेशान [wpse_comments_template]
दिल गरीबों के लिए धड़कता है, वही सच्चा लोकसेवक : राष्ट्रपति
इस तरह हैं मैच के शिड्यूल
26सितंबर को राउंड 1 के पहले दिन दो मैच होंगे. पहला मैचग्रुप A से A1 चमुगुदो कला और इंदरवा के बीच होगा. वहीं दूसरा मैच ग्रुप B से B1झरीटांड और बेकोबार के बीच होगा. राउंड 1 के दूसरे दिन 27 सितंबर को भी दो मैच होंगे, जिसमें से पहला मैच A2 मोरियावा 08 और पिपराडीह के बीच होगा. वहीं दूसरा मैच B2 गझण्डी और घंघरी के बीच होगा. राउंड 1 का तीसरा मैच 28 सितंबर को होगा, जिसमें दो मैच होंगे. उसमें पहला मैच A3 करमा और चक के बीच होगा. वहीं दूसरा मैच B3 आरागारो और गैडा के बीच होगा. राउंड 1 का चौथा मैच 29 सितंबर को होगा. जिसमें दो मैच होंगे, उसमें पहला मैच A4 गुमो और चरकी पहरी के बीच जे. जे कॉलेज चाराडीह कोडरमा में होगा. वहीं दूसरा मैच B4 मोरियावा और कोशमाडीह के बीच भी जे. जे कॉलेज चाराडीह कोडरमा में होगा. राउंड 1 का पांचवा मैच 30 सितंबर को होगा. जिसमें पहला मैच A5 मडुआटांड और छतरबर के बीच भी जे. जे कॉलेज चाराडीह कोडरमा में होगा. वहीं दूसरा मैच B5 चाराडीह और तिलैया बस्ती के बीच जे. जे कॉलेज चाराडीह कोडरमा में होगा. राउंड 1 का छठा मैच 1अक्टूबर को होगा. जिसमें पहला मैच A6 किंग क्लब, झुमरीतिलैया और डोमचांच के बीच जे. जे कॉलेज चाराडीह कोडरमा में होगा. वहीं दूसरा मैच B6 एबीसी और मंझगावां के बीच जे. जे कॉलेज चाराडीह कोडरमा में होगा. वहीं राउंड 2 के सभी मैच जे. जे कॉलेज चाराडीह में होंगे. जिसमें से पहले दिन 2 अक्टूबर को S1 Winner B1 और Winner A6 के बीच होगा.वहीं दूसरा मैच S2 Winner B2 और Winner A5 के बीच होगा. राउंड 2 के दूसरे दिन यानि 3 अक्टूबर को भी दो मैच होंगे. जिसमें से पहला मैच S3 Winner B3 और Winner A4 के बीच होगा. वहीं दूसरा मैच S4 Winner B4 और Winner A3 के बीच होगा. राउंड 2 के तीसरे दिन यानि 4 अक्टूबर को भी दो मैच होंगे. जिसमें से पहला मैच S5 Winner B5 और Winner A2 के बीच होगा. वहीं दूसरा मैच S6 Winner B6 और Winner A1 के बीच होगा. वहीं राउंड 3 का सभी मैच सीएच हाईस्कूल मैदान में होगा. राउंड 3 का पहला मैच 5 अक्टूबर को होगा. जिसमें दो मैच होंगे, पहला मैच X Winner S1 और Winner S4 के बीच होगा और दूसरा मैच Y Winner S2 और Winner S5 के बीच होगा. वहीं राउंड 3 के दूसरे दिन 6 अक्टूबर को Z Winner S3 और Winner S6 के बीच होगा. वहीं राउंड 4 का भी लीग मैच 6 अक्टूबर को होगा. राउंड 4 का पहला मैच Winner X और Winner Y के बीच सी. एच मैदान झुमरी तिलैया में होगा. राउंड 4 का दूसरा मैच 7 अक्टूबर को Winner X और Winner Z के बीच जे. जे कॉलेज में होगा. राउंड 4 का तीसरा मैच 8 अक्टूबर को Winner Y और Winner Z को भी जे. जे कॉलेज में होगा. जिसमें से 2 टीम जीत कर निकलेंगे. इनके बीच फाइनल मैच 12 अक्टूबर को होगा. इसे भी पढ़ें -विष्णुगढ़">https://lagatar.in/vishnugadh-main-road-of-achaljamo-submerged-due-to-rain-people-worried/">विष्णुगढ़: बारिश से जलमग्न हुई अचलजामो की मुख्य सड़क,लोग परेशान [wpse_comments_template]
Leave a Comment