Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : धनबाद को हराकर रामगढ़ महिला वॉलीबॉल की टीम बनी विजेता समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma: मरकच्चो प्रखंड के डीएन उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को महिला बॉलीबाल का फाइनल मैच खेला गया. रामगढ़ और धनबाद के बीच खेले गये फाइनल मैच में रामगढ़ की टीम भारी पड़ी. रामगढ़ की टीम ने सीधे सेटों मे धनबाद को 25-18, 25-12 से हराकर कर खिताब पर कब्जा जमाया. मौके पर उपस्थित अतिथियों ने विनर व रनर टीम को कप देकर सम्मानित किया गया. इससे पहले इसका उद्घाटन प्रमुख विजय कुमार सिँह, सांसद प्रतिनिधि कैलाश यादव, मुखिया नीता कुमारी और पूर्व मुखिया चन्द्रिका साव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर प्रमुख विजय कुमार सिंह ने इस तरह के आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के लिए जरूरी है. इस तरह के आयोजन से यहाँ के बच्चियों मे खेलकूद प्रति रूचि बढ़ेगी और अन्य क्षेत्रों की तरह खेलकूद मे भी अपना नाम रौशन करेंगी. उन्होंने दोनों टीम को बेहतर खेल के लिए बधाई दी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-increase-in-business-on-durga-puja-increased-activity-in-banks/">धनबाद

: दुर्गा पूजा पर कारोबार में तेजी, बैंकों में बढ़ी चहल-पहल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/18rc_m_97_18102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

नेहा कुमारी मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं

मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नेहा कुमारी को आंका गया जबकि सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सलोनी कुमारी बनीं. अम्पायर की भूमिका शुभम कुमार, नागेश्वर प्रसाद, प्रदीप सिन्हा, नित्यानंद कुमार ने निभाई. मौके पर विद्यालय के निदेशक नागेश्वर प्रसाद, सुनील कुमार, विजय दास, मुकुलचंद्र सिन्हा,युसूफ खान, मुन्ना कुमार, पप्पू सिँह, रंजन कुमार दीपक कुमार, दिनेश कुमार, प्रताप सिँह, लक्ष्मी कुमारी, नंदनी कुमारी परी कुमारी तन्नू कुमारी, फायका प्रवीण समेत सैकड़ो छात्र छात्राएं व दर्शक मौजूद थे. दूसरी खबर

अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक, जल्द होगा पुनर्गठन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/18rc_m_95_18102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Koderma: अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, झारखंड के प्रभारी चंद्रवंशी दीपक नवीन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में कोडरमा जिला समिति का जल्द पुनर्गठन का निर्णय लिया गया. इसके लिए चुनवी प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद चंद्रवंशी, महेश राम चंद्रवंशी, बिरेन्द्र राम चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी को बनाया गया. कार्य समिति का चुनाव तीन दिसंबर को कोडरमा में होगा. इस बैठक में चंद्रवंशी दीपक नवीन, पवन चंद्रवंशी, सुरेन्द्र प्रसाद चन्द्रवंशी, दिलीप कुमार चंद्रवंशी, जयदीप कुमार राम, महेश राम चन्द्रवंशी व बीरेंद्र चंद्रवंशी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-life-imprisonment-to-2-accused-in-jorapokhars-paggi-murder-case/">धनबाद

: जोड़ापोखर के पग्गी हत्याकांड में 2 आरोपियों को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही