Search

कोडरमा : रामप्रवेश पांडे बने भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव

Koderma : झुमरीतिलैया निवासी सीडी बालिका उच्च विद्यालय के रिटायर्ड प्रिंसिपल रामप्रवेश पांडे को भारत विकास परिषद का प्रांतीय महासचिव बनाया गया है. भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया शाखा के पदाधिकारियों, संरक्षक और वरीय सदस्यों ने उन्हें बुके देकर बधाई दी. लोगों ने कहा कि रामप्रवेश पांडे का प्रांतीय महासचिव बनाया जाना कोडरमा जिले के लिए गौरव की बात है. ये जिले के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव बनने का गौरव हासिल हुआ है. जबकि परिषद के संरक्षक नारायण सिंह ने कहा कि रामप्रवेश पांडे के नेतृत्व में भारत विकास परिषद नयी ऊंचाइयों को छुएगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-petition-in-high-court-against-6-including-dc-bccl-cmd-in-case-of-tree-cutting/">धनबाद

: पेड़ काटने के मामले में डीसी, बीसीसीएल सीएमडी समेत 6 के खिलाफ हाईकोर्ट में यचिका

सभी को साथ लेकर करेंगे काम- रामप्रवेश पांडे

वहीं रामप्रवेश पांडे ने कहा कि उनका प्रयास सभी को साथ लेकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का रहेगा. प्रांत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. बता दें कि रामप्रवेश पांडे पूर्व में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एवं क्षेत्र संयोजक सहित कई दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं. बधाई देने वालों में परिषद के संरक्षक नारायण सिंह, संगठन सचिव प्रोफ़ेसर कैलाश राणा, जूही दासगुप्ता, राजेश कुमार, प्रोफेसर नीरा सिन्हा, सीमा सिंह, सचिव छोटे लाल पांडे, अश्विनी तिवारी, कुंज बिहारी त्रिवेदी, संपर्क प्रमुख अजय अग्रवाल, ओपी राय,धर्मेंद्र सिंह आदि के नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-meeting-regarding-lord-parshuram-jayanti-a-grand-procession-will-be-taken-out-on-april-22/">कोडरमा

: भगवान परशुराम जयंती को लेकर बैठक, 22 अप्रैल को निकाला जाएगा भव्य जुलूस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp