Search

 
 
 

कोडरमा : स्कूली वैन को रेंजर ने किया सीज, पैदल घर पहुंचे बच्चे, ग्रामीणों ने कार्यालय घेरा, तोड़फोड़ की

 
Koderma :  जिला मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर स्थित फुलवरिया और डुमरियाटांड़ से बिरहोर समुदाय के बच्चों को लेकर आ रही स्कूली वैन को वन्य प्राणी आश्रयणी के रेंजर रामबाबू ने बुधवार सुबह रोक दिया. रेंजर ने वैन से बच्चों को उतारकर उसे सीज कर दिया. छोटे-छोटे बच्चे धूप में पैदल अपने-अपने घर गये. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रेंजर कार्यालय को घेर लिया और वहां तोड़फोड़ की. (पढ़ें, आईएएस">https://lagatar.in/ias-association-appealed-to-bihar-government-asked-to-reconsider-the-release-of-anand-mohan/">आईएएस

एसोसिएशन की बिहार सरकार से अपील, आनंद मोहन की रिहाई पर फिर से विचार करने को कहा)

बालाजी पब्लिक स्कूल के हैं सभी बच्चे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-6-copy-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रामीणों ने बताया कि रेंजर का कहना था कि बिना मेरे परमिशन के इस रास्ते से बच्चे नहीं ले जाये जायेंगे. वैन से उतारे गये सभी बच्चे बालाजी पब्लिक स्कूल के हैं. ज्ञात हो कि फुलवारी और डुमरियाटांड़ कोडरमा नगर पंचायत का हिस्सा है, जहां जाने के लिए कोडरमा वन्य प्राणी आश्रयणी होकर रास्ता है. वन विभाग के एनओसी नहीं मिलने की वजह से अबतक इस गांव में ना तो बिजली पहुंची है और ना ही अच्छी सड़क बन पायी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-breaking-eds-raid-at-builder-shyam-singh-in-jugsalai-and-ravi-singh-bhatia-in-bishtupur/">जमशेदपुर

ब्रेकिंग : जुगसलाई में बिल्डर श्याम सिंह व बिष्टुपुर में रवि सिंह भाटिया के घर व ऑफिस में ईडी की रेड

रेंजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करूंगी-अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोडरमा के वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के बच्चों को स्कूल वैन से उतारकर वाहन जप्त किये जाने और बच्चों को वापस भेजे जाने की जानकारी पाकर हतप्रभ हूं.  यह अमानवीय कृत्य है. यह बता रहा है कि सत्ता शीर्ष के संरक्षण में बेलगाम हुए अधिकारी कैसे गुंडों जैसा व्यवहार कर रहे हैं. इससे पहले भी रेंजर के खिलाफ आम जनता के साथ बदसलूकी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. जिले के उपायुक्त, डीएफओ एवं एसपी से इस मामले पर बातचीत कर रेंजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करूंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही