Search

 
 
 

कोडरमा: सावन में 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इस बार 8 सोमवारी का होगा सावन

 
SANDHYA ANCHAL
Koderma : कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित देवी मंडा में गुरु पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पूजा करने पहुंचे. इस दौरान महिलाएं पूरे विधि विधान से पूजा करती नजर आई. वहीं देवी मंडा के आचार्य लक्ष्मीकांत ने बताया कि बहुत खुशी की बात है कि 19 सालों के बाद इस साल सावन पूरे 59 दिनों का है जो 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त को समाप्त होगा. उन्होंने बताया कि सावन की पहली सोमवारी 10 जुलाई और अंतिम सोमवारी 28 अगस्त को है. उन्होंने लोगों से सावन के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखने की बात कहीं. जैसे की पूरे सावन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना होता है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह सावन सभी भक्तों के लिये बहुत ही शुभ माना जायेगा. साथ ही उन्होंने पूरे सावन रुद्राभिषेक करने की बात कही. वहीं मंजिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी सावन के महत्व को बताया.
इसे भी पढ़ें: बेबी">https://lagatar.in/baby-devi-took-oath-as-minister-many-ministers-were-not-allowed-to-enter-the-ceremony-angry/">बेबी

देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, समारोह में कई मंत्रियों को इंट्री नहीं, हुए नाराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही