Search

 
 
 

कोडरमा: नौकरी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

 
Koderma: डीवीसी केटीपीएस बांझेडीह कोडरमा में मेंटेनेंस कार्य करा रही कंपनी एसआर टर्बो में काम कर रहा व्यक्ति नाइट शिफ्ट ड्यूटी कर लौट रहा था. तभी हाइवा की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने नौकरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन सचिव विजय पासवान और संचालन मुखिया विरेन्द्र यादव ने किया. धरना को देखते हुए कंपनी की ओर से कुछ लोगों को बात करने के लिए बुलाया गया. लेकिन नौकरी देने की बात कंपनी की ोओर से नहीं की गई. इस दौरान मौके पर पूर्व विधायक जानकी यादव, जिला परिषद सदस्य महादेव राम,मुखिया श्यामदेव यादव, यूनियन सचिव विजय पासवान, विरेन्द्र यादव, सुरेश यादव, अरुण यादव, उमेश यादव, उदय दिवेदी, रविशंकर यादव,धीरज यादव, छोटू यादव, विनोद पासवान, दशरथ पासवान, महेश सिंह सुनील रजक, रामप्रसाद यादव, महेन्द्र यादव, सहदेव यादव, उपेन्द्र यादव, बहादुर यादव, उमाशंकर पासवान, राजेश यादव, उपेन्द्र यादव, रामचन्द्र पासवान, रियासत अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-ninth-annual-festival-of-shakambhari-mata-will-be-held-on-january/">जमशेदपुर

: शाकंभरी माता का नौवां वार्षिक महोत्सव 6 जनवरी को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही