Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : मंत्री बादल पत्रलेख के वैवेकिक कोष से दी गयी राहत राशि

Koderma :  झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख के वैवेकिक कोष से झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में उद्यमियों और जरूरतमंदों को राहत (सहायता) राशि दी गयी. नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम ने सभी लाभुकों को चेक के माध्यम से यह राशि दी. सहायता राशि प्राप्त करने वालों में महिला उद्यमी, ब्यूटी पार्लर संचालिका, कॉलेज की छात्रा, फल विक्रेता वृद्ध राम प्रकाश सिंह और पान दुकान संचालक अभिषेक कुमार का नाम शामिल है. सहायता राशि मिलने के बाद सभी लाभुकों ने मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया. (पढ़ें, गुजरात">https://lagatar.in/rahul-was-convicted-on-the-basis-of-seriously-flawed-facts-says-singhvi-in-gujarat-high-court/">गुजरात

उच्च न्यायालय में सिंघवी ने कहा, गंभीर दोषपूर्ण तथ्यों के आधार पर राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया)

अबतक 100 से अधिक लाभुकों को मंत्री कोषांग से दी गयी है सहायता राशि

प्रदेश सचिव सहाय ने बताया कि अब तक जिले के 100 से अधिक लाभुकों को मंत्री के वैवेकिक कोष से सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी है. भविष्य में भी मंत्री ने जिलावासियों की मदद का आश्वासन दिया है. बता दें कि बीते माह कई लोगों ने मंत्री बादल के कोडरमा आगमन पर उनसे राहत राशि की गुहार लगायी थी. जिसका ब्यौरा कोडरमा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू ने मंत्री कोषांग में जमा किया था. इसके बाद सभी को सहायता राशि दी गयी है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-seven-accused-arrested-in-gang-rape-of-tribal-woman/">साहिबगंज

: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

ड्राफ्ट वितरण कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद 

मंत्री कोषांग से प्राप्त ड्राफ्ट वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश स्वर्णकार, कांग्रेस नेता आशीष पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद सेठ, अल्पसंख्यक युवा नेता सोनू वारसी और सहूद खान उपस्थित रहे. इसके अलावा कांग्रेस नेता दीपक सिंह चौहान, अजय कुमार धर्मेंद्र कुमार जहीरूद्दीन, वीरेंद्र कुमार, मो रज्जाक और अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/list-of-pending-cases-of-coal-theft-is-being-prepared-in-seven-districts-including-ranchi/">रांची

समेत सात जिलों में कोयला चोरी के लंबित कांडों की सूची हो रही तैयार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही