Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जिला सलाहकार समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटर के रिन्यूअल पर चर्चा

Advertisement
Advertisement
Koderma : पीसी एंड पीएनडीटी के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में पवन श्री अल्ट्रासाउंड, सहारा अल्ट्रासाउंड, तिलैया हार्ट क्लीनिक, मैक्स डाग्नोस्टिक एंड शीला रानी हॉस्पिटल, अपोलो अल्ट्रासाउंड, होली फैमिली हॉस्पिटल, प्लस डाग्नोस्टिक सेंटर, हेल्थ मेप डाग्नोस्टिक पर चर्चा की गयी. साथ ही श्री अल्ट्रासाउंड सेंटर, तथागत हॉस्पिटल अल्ट्रासाउंड सेंटर नये रजिस्ट्रेशन और एडवांस अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन रिन्यूअल करने से संबंधित चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. इसके साथ ही क्लीनिक इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत जिला निबंधन प्राधिकार की बैठक हुई. बैठक में द्विवेदी मेडिकल हॉल, आर्या पैथोलेब, संजीवनी क्लीनिक और शीला रानी हॉस्पिटल पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. इसके साथ ही आयुष्मान योजना अंतर्गत किये जा रहे कार्यों को करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डीपीएम महेश कुमार व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-thugbandhan-government-is-anti-backward-bjp-is-friendly-to-obc-pratul/">झारखंड

की ‘ठगबंधन’ सरकार पिछड़ा विरोधी, भाजपा ओबीसी की हितैषी – प्रतुल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही